चाईबासा: तांतनगर ओपी अंतर्गत पुरनियां गांव में एक 21 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान पुरनिया गांव निवासी चिंतामणी गोप की बेटे भवेश गोप के रूप में हुई. युवक की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया. वहीं गांव में मातम का माहौल रहा. शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. घटना गुरूवार दिन के करीब एक बजे की बतायी जा रही है. परिजनों ने बताया कि युवक घर में अकेले था.
परिवार के सभी सदस्य खेत काम करने गये थे. शाम करीब चार बजे खेत से घर आये तो दरवाजा बंद पाया. किसी तरह से दरवाजा खोलकर अंदर गये तो युवक को गमछे के फंदे पर झूलते हुए देखा. इसके बाद परिवारों का होश उड़ गये. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए देर शाम सदर अस्पताल लाया.
परिजनों ने बताया कि मृतक ओड़िसा के रायरंगपुर में आइटीआइ कॉलेज में इलेक्टिशियन का प्रशिक्षण लेकर घर पर ही था. बताया कि बेटे का आत्महत्या करने का कारणों की जानाकारी नहीं है. इधर पुलिस ने थाना में यूडी कांड दर्ज कर युवक की आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है.
