Chaibasa News : कैंसर के चार मरीजों के इलाज को 17.87 लाख स्वीकृत

मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत सोमवार को असाध्य रोग समिति की बैठक हुई.

चाईबासा.

मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत सोमवार को असाध्य रोग समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शिवचरण हांसदा ने की. बैठक में कैंसर पीड़ित चार मरीजों के कागजात की जांच हुई. सोनुवा प्रखंड के बिनका गांव निवासी लंग्स कैंसर पीड़िता ज्योति बिंधानी (30) के इलाज को 3.54 लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी. उसका इलाज रांची के कैंसर हॉस्पिटल में चल रहा है. सोनुवा प्रखंड अंतर्गत देवांबीर गांव निवासी जूलियाना बोईपाई (37) के इलाज के लिए 4.84 लाख रुपये की सहमति दी गयी. उसका इलाज मेहरबाई कैंसर हॉस्पिटल टाटा में चल रहा है.

चक्रधरपुर के चंद्रजारकी गांव निवासी ब्लड कैंसर से पीड़ित अविनाश कश्चप (11) के इलाज के लिए 4.49 लाख रुपये की मदद दी गयी. उसका इलाज मेहरबाई कैंसर हॉस्पिटल टाटा में चल रहा है. टोंटो प्रखंड अंतर्गत मुरुमबुरा गांव निवासी वीणा हेंब्रम (41) के इलाज के लिए 5 लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी. उनका इलाज 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल आदित्यपुर में चल रहा है. बैठक में विधायक प्रतिनिधि अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत असाध्य रोग योजना को लेकर और अधिक प्रचार-प्रसार की बात कही, ताकि जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके. बैठक में डॉ बारियल मार्डी, डॉ पॉलिना मुंडू, प्रधान लिपिक सुभाष सोरेन व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >