परीक्षा को लेकर मनाया गया उत्सव, पुष्प वर्षा कर बच्चों का किया गया स्वागत
कुजू: मणिपाल सीडलिंग्स प्ले स्कूल सह मणिपाल इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षा को लेकर एक अनोखी पहल की गई. विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को परीक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल देने के उद्देश्य से परीक्षा को उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया. इस पहल के तहत सत्र 2025–26 की वार्षिक परीक्षा के प्रथम दिन छात्रों का विशेष तरीके से स्वागत किया गया. परीक्षा शुरू होने से पहले विद्यालय परिसर में बच्चों पर पुष्प वर्षा की गयी और उन्हें उत्साहपूर्वक परीक्षा कक्ष में प्रवेश कराया गया. इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं ने सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों पर फूल बरसाकर उनके अंदर परीक्षा को लेकर नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया. कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के निदेशक गया प्रसाद राय ने सभी विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा उत्सव 2025–26 की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के मन में परीक्षा को लेकर होने वाला तनाव कम होता है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही. विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि इस तरह के सकारात्मक प्रयासों से बच्चों के अंदर पढ़ाई और परीक्षा के प्रति उत्साह बना रहेगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.