Bokaro News : तालाब में डूबने से युवक की मौत

Bokaro News : चास के बाधाडीह में एक युवक की मौत तालाब में डूबने से हो गयी.

चास मुफ्फसिल थाना अंतर्गत बाधाडीह के 35 वर्षीय लाल चंद्र महतो की मौत रविवार को दलु गोड़िया (तालाब) में डूबने से हो गयी. वह दाेपहर लगभग 12 बजे प्रतिदिन की तरह तालाब नहाने गया था. इसी दौरान तालाब में डूब गया. खबर पाकर परिजन व ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. काफी खोजबीन के बाद लोगों ने तालाब से युवक को बाहर निकाल और तलगड़िया मोड़ के अस्पताल ले गये. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिवार को सौंप दिया.

जेएलकेएम नेता का भाई था लालचंद्र

लालचंद्र महतो जेएलकेएम के चास प्रखंड उपाध्यक्ष रामचरण महतो का छोटा भाई था. उसके तीन पुत्री एक पुत्र है. घटना पर किसान नेता जगन्नाथ रजवार, जेएलकेएम नेता राकेश कुमार महतो, झारु रजवार, भागीरथ गोराईं, अनु प्रसाद ने शोक जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >