पीएम के शपथ लेने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर

शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखा

बोकारो.

राजग की जीत के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. भाजपा चास नगर उत्तरी ने चास मेन रोड सिंहवाहिनी मंदिर के पास एलएडी टीवी के माध्यम से शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखा. मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर बधाई दी. मौके पर भाजपा जिला महामंत्री संजय त्यागी, नगर अध्यक्ष पन्नालाल कांदू, बुद्धेश्वर घोषाल, बनमाली दत्ता, झंतू दे, रंजीत बरनवाल, रोशन सिंह, दिलीप पाल पिंटू पाल, भोला मिश्रा, राजेश रजवार, सेंटी कांदू आदि उपस्थित थे.

जैनामोड़ में हुई जेबीकेएसएस की समीक्षा बैठक. जैनामोड़.

जेबीकेएसएस कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष राथु लेहरी की अध्यक्षता में जैनामोड़ स्थित प्रजापति धर्मशाला में रविवार को हुई. बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो मौजूद थे. इस दौरान गिरिडीह प्रत्याशी जयराम महतो के पक्ष में विभिन्न बूथों से पड़े मतदान की बारी-बारी से समीक्षा की गई. प्रखंड स्तरीय समीक्षा के दौरान जेबीकेएसएस प्रत्याशी के पक्ष में रिकार्ड मतदान करने वालों के प्रति आभार जताया गया. बैठक में यूथ कांग्रेस के संजय कुमार महली ने जेबीकेएसएस का दामन थामा. मौके पर कमलेश महतो, महादेव रवानी, बादल मुर्मू, महेश बेसरा, राजकुमार, विश्वजीत,अब्दुल, राहुल कुमार महतो, दीपक प्रजापति,अमृत महली, रूपेश मरांडी, रामचंद्र, सुजीत प्रजापति, पिंटू आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >