Bokaro News : सड़क दुर्घटना में वार्ड सदस्य की मौत

Bokaro News : सड़क दुर्घटना में चास के नावाडीह पंचायत की वार्ड सदस्य मंजू देवी की मौत हो गयी.

चास मु थाना क्षेत्र के बोकारो धनबाद मुख्य पथ स्थित डोमाटाड़ मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में चास के नावाडीह पंचायत के वार्ड सदस्य मंजू देवी की मौत हो गई .स्थानीय लोगो ने कहा कि वार्ड सदस्य मंजू देवी सड़क पार कर रही थी तभी तेज गति से आ रहा मोटरसाइकिल ने जोरदार धक्का मारा. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई . घटना के बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में मंजू देवी की मौत हो गई .दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार भी बुरी तरह जख्मी है .घटना के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने बोकारो धनबाद मुख्य पथ जाम कर दिया .मौके पर चास मु थाना प्रभारी प्रकाश कुमार मंडल दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे पर परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया .उसके बाद लोगो ने जाम को हटाया.पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया है .शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जायेगा.

पोंडा के पास सड़क हादसा, स्वयंसेवक बाल-बाल बचे

कसमार. कसमार थाना क्षेत्र में पोंडा के समीप कसमार-पिरगुल मुख्य पथ पर मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में जरीडीह प्रखंड के बारु पंचायत के स्वयंसेवक शिबू रजवार बाल-बाल बच गये. श्री रजवार सड़क किनारे बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहे थे. इसी दौरान एक हाइवा की चपेट में बाइक आ गयी. घटना में श्री रजवार को हल्की चोट लगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >