बोकारो में सीआइएसएफ डीआइजी रह चुके विनयतोष बने ओडिशा के डीजीपी, पूर्व डीजीपी से लिया पदभार

बोकारो स्टील प्लांट में सीआईएसएफ डीआईजी रह चुके वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विनयतोष मिश्रा को ओडिशा का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। जानें पूरी खबर।

बोकारो स्टील प्लांट में सीआइएसएफ के डीआइजी के रूप में अपनी खास कार्यशैली की छाप छोड़ चुके 1993 बैच के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी विनयतोष मिश्रा को ओडिशा का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति से प्रशासनिक और पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है. उन्होंने पूर्व डीजीपी वाइबी खुराना से पदभार ग्रहण कर राज्य की पुलिस व्यवस्था की कमान संभाल ली है.

ओडिशा के क्राइम ब्रांच में थे

विनयतोष मिश्रा इससे पहले ओडिशा क्राइम ब्रांच के डीजी थे. लंबे प्रशासनिक अनुभव, कुशल नेतृत्व क्षमता और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय भूमिका के कारण उन्हें राज्य पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी सौंपी गयी है. पुलिस सेवा में तीन दशक से अधिक के अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है.

बोकारो का कार्यकाल रहा प्रभावी

बोकारो से भी उनका विशेष जुड़ाव रहा है. वर्ष 2012 में वह बोकारो स्टील प्लांट में सीआइएसएफ के डीआइजी के पद पर तैनात थे. उस दौरान उन्होंने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, अनुशासन कायम रखने और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी. उनकी सख्त, लेकिन परिणामोन्मुख कार्यशैली ने लोगों की काफी सराहना अर्जित की थी. .

आज भी बोकारो में याद किये जाते हैं

बोकारो में सेवा के दौरान उन्होंने अपनी प्रशासनिक दक्षता, त्वरित निर्णय क्षमता और कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अलग पहचान बनायी थी. यही कारण है कि आज भी उन्हें बोकारो के लोग एक सक्षम और तेज-तर्रार अधिकारी के रूप में याद करते हैं.

ओडिशा के नये डीजीपी के रूप में श्री मिश्रा के सामने कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, साइबर अपराध पर नियंत्रण तथा आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियां होंगी. उनकी नियुक्ति को ओडिशा पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम माना जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >