डीवीसी ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट को क्वारंटाइन सेंटर बनाने का विरोध

चंद्रपुरा : चंद्रपुरा के झरनाडीह के ग्रामीणों व विस्थापितों ने मंगलवार को डीवीसी ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट को क्वारंटाइन सेंटर बनाने का विरोध शुरू कर दिया है. इस बाबत ग्रामीणों ने सोमवार को सीटीपीएस के उप महाप्रबंधक के नाम एक आवेदन भी दिया था. आवेदन में कहा है कि ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट के समीप झरनाडीह, सीआइएसएफ कैंप और […]

चंद्रपुरा : चंद्रपुरा के झरनाडीह के ग्रामीणों व विस्थापितों ने मंगलवार को डीवीसी ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट को क्वारंटाइन सेंटर बनाने का विरोध शुरू कर दिया है. इस बाबत ग्रामीणों ने सोमवार को सीटीपीएस के उप महाप्रबंधक के नाम एक आवेदन भी दिया था. आवेदन में कहा है कि ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट के समीप झरनाडीह, सीआइएसएफ कैंप और आवासीय कॉलोनी है. वहां हमेशा लोगों का आना जाना होता है. वहां क्वारंटाइन सेंटर बनाने से लोगों में भय व्याप्त है. ग्रामीणों ने क्वारंटाइन सेंटर को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि सीटीपीएस के मुख्य अभियंता, चंद्रपुरा बीडीओ, सीआइएसएफ के उप कमांडेंट को दी गयी है. इधर, ग्रामीणों के विरोध की सूचना मिलने के बाद चंद्रपुरा की थाना प्रभारी नूतन मोदी पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >