Dhanbad News: एक्स-रे कराने को लेकर एसएनएमएमसीएच में हंगामा

Dhanbad News: होमगार्ड जवानों पर पैसे लेकर मरीज काे प्रवेश देने का आरोप

Dhanbad News: धनबाद. एसएनएमएमसीएच के रेडियोलॉजी विभाग में एक्स-रे कराने को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ. मरीजों ने होमगार्ड जवानों पर पैसे लेकर लोगों को एक्स-रे रूम में प्रवेश कराने का आरोप लगाया. हंगामे की वजह से कुछ देर के लिए एक्स-रे रूम के दरवाजे को बंद कर दिया गया. मामला शांत होने पर दोबारा एक्स-रे का कार्य शुरू किया गया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बड़ी संख्या में मरीज एक्स-रे कराने पहुंचे थे. इस दौरान इंडोर के मरीजों की संख्या भी अच्छी थी. मरीजों का आरोप है कि कुछ होमगार्ड के जवान पहुंचे और लोगों से पैसे लेकर उन्हें एक्स-रे रूप में प्रवेश कराना शुरू कर दिया. यह देख घंटों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे मरीज आक्रोशित हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >