Bokaro News: एटीएम बिल्डिंग के पास घायल अवस्था में मिला अत्रात, पुलिस ने अस्पताल भेजा

Bokaro News: बोकारो पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है. बोकारो पुलिस के सिटी थाना क्षेत्र में एटीएम बिल्डिंग के पास एक घायल व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा था और उसके शरीर से काफी खून बह रहा था.

बोकारो पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है. बोकारो पुलिस के सिटी थाना क्षेत्र में एटीएम बिल्डिंग के पास एक घायल व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा था और उसके शरीर से काफी खून बह रहा था. सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास मौके पर पहुंचे और आनन फानन में घायल व्यक्ति को उठाकर वाहन में बैठाया. इसके बाद अपने अंगरक्षक के साथ उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो भेजा.फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है. उसे किस प्रकार चोट लगी, इसको लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.

लोग पुलिस की कर रहे

सराहना

बोकारो पुलिस और विशेष रूप से सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास के इस कार्य को लेकर लोग उनकी सराहना कर रहे हैं. लोगों ने कहा कि व्यक्ति काफी घायल था लगातार रक्तस्राव से उसकी हालत और बिगड़ती जा रही थी, ऐन मौके पर सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास ने खुद उसे वाहन में बैठाकर इलाज के लिए भेजा, यदि देरी होती तो हालत और भी गंभी हो सकती थी.

B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >