Bokaro News : 35 पशु लदा ट्रक जब्त, चालक फरार

Bokaro News : पिंड्राजोरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को थाना क्षेत्र के पश्चिम बंगाल बोर्डर के पास से 32 पशु लदे एक ट्रक जब्त किया है.

पिंड्राजोरा. पिंड्राजोरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को थाना क्षेत्र के पश्चिम बंगाल बोर्डर के पास से 32 पशु लदे एक ट्रक जब्त किया है. हालांकि जांच के दौरान पर मिर्धा स्थित चेकनाका पर तैनात पुलिस को चकमा देकर ट्रक चालक भागने लगा. आगे जाकर पशु समेत ट्रक को खड़ा कर चालक फरार हो गया. पिंड्राजोरा पुलिस 35 पशु सहित ट्रक को जब्त कर जांच में जुट गयी है. ट्रक पर लोड 35 पशुओं में एक मृत पाया गया. पिंड्राजोरा पुलिस ने सभी पशुओं की स्वास्थ्य जांच करायी. पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन और सअनि अनिकेत कुमार, अनिल सिंह ,अनिल कुमार यादव को किसी ने दूरभाष पर सूचना दी कि ट्रक संख्या बीआर 26 जी बी 0199 से अवैध पशु ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर बंगाल सीमा स्थित बोर्डर पर तैनात पुलिस कर्मियों को उक्त ट्रक के संबंध में जानकारी दी गयी. पुलिस ने जब ट्रक को रोकने का इशारा किया तो चालक चकमा देकर भागने लगा. मालूम हो की पश्चिम बंगाल स्थित बड़टांड़ हटिया में प्रत्येक सोमवार को पशुओं का बहुत बड़ा बाजार लगता है. इस बाजार में उत्तरप्रदेश, बिहार सहित अन्य प्रांतों से पशुधन अधिनियम को ताक पर रख कर पशु तस्करों द्वारा क्षमता से अधिक पशुओं को ट्रक में लोड कर लाया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >