Bokaro News : युवाओं में डिजिटल लत को कम करना लक्ष्य : गोविंद नायक

Bokaro News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. सेक्टर नौ स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) झारखंड का दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी परिषद की बैठक बुधवार को संपन्न हुआ. समापन सत्र का उद्घाटन राष्ट्रीय संगठन मंत्री गोविंद नायक व क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ यज्ञवल्क्य शुक्ल ने संयुक्त रूप से किया. श्री नायक ने कहा : विद्यार्थी परिषद आने वाले वर्ष में तीन मुख्य स्तंभों पर कार्य करेगी. स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम में युवाओं में बढ़ती डिजिटल लत को कम करना मुख्य है. उन्हें मैदान व रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना होगा. वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश भर में सांस्कृतिक व राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. झारखंड सरकार की लचर शैक्षिक व्यवस्था व विश्वविद्यालयों में व्याप्त विसंगतियों के खिलाफ एक निर्णायक आंदोलन की रूपरेखा तय की जायेगी. बैठक में दो प्रस्ताव पारित किया गया. पहला झारखंड का वर्तमान सामाजिक परिदृश्य और चुनौतियां व दूसरा झारखंड में शिक्षा की स्थिति एक समग्र विश्लेषण शामिल है. राज्य में बढ़ते जनसांख्यिकीय परिवर्तन, सुरक्षा व सामाजिक ताने-बाने को मिल रही चुनौतियों पर गहरी चिंता जतायी गयी. साथ ही राज्य के शैक्षणिक ढांचे, शिक्षकों की कमी, सत्र विलंब जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार को घेरने व सुधार के लिए सुझावों का खाका तैयार किया गया. डॉ शुक्ल ने कहा : विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की पाठशाला है. जहां हर कार्यकर्ता को ‘छात्र शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ के ध्येय के साथ आगे बढ़ना है. समापन समारोह में व्यवस्था प्रमुख सह बोकारो जिला संयोजक पवन कुशवाहा को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ मौसमी पॉल ने अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया. मौके पर कोडरमा जिला संयोजक अतुल सहित विभिन्न जिला के जिला संयोजक सहित दर्जनों की संख्या में सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >