बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित बी पावर प्लांट में स्क्रैप कटिंग को लेकर शुक्रवार को सुबह नौ बजे से दोपहर पौने एक बजे तक कॉलोनी की बिजली सप्लाई ठप रही. शुक्रवार को सीएचपी के ट्रांसफर टावर को काट कर गिरा दिया गया. टावर गिरने के बाद धूल व छाई घंटों छाया रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
