Bokaro news : आज से 26 अक्तूबर तक कोचिंग ट्रेनों पर परिचालन रहेगा प्रभावित

Bokaro news : होगा रोलिंग ब्लॉक का कार्य

Bokaro news : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग टीआरडी व सिग्नल एंड टेलीकॉम विभागों द्वारा संयुक्त रूप से 20 अक्तूबर (सोमवार) से 26 अक्तूबपर (रविवार) तक रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है. इस अवधि में कोचिंग ट्रेनों के परिचालन प्रभावित रहेगा.

रद्द की गयी ट्रेनें :

ट्रेन संख्या – 68046/68045 (आसनसोल –आद्रा–आसनसोल) मेमू पैसेंजर 26 अक्टूबर को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या – 68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमू पैसेंजर 26 अक्टूबर को रद्द रहेगी

आंशिक समापन / प्रारंभ :

ट्रेन संख्या – 18019/18020 (झारग्राम–धनबाद–झारग्राम) एक्सप्रेस 24 अक्तूबर को बोकारो स्टील सिटी (बीकेएससी) स्टेशन पर आंशिक समाप्त/प्रारंभ होगी. इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा बोकारो–धनबाद–बोकारो खंड में रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या – 13503/13504 (वर्दवान–हटिया–वर्दवान) मेमू 24 अक्तूबर को गोमो स्टेशन पर आंशिक समाप्त/प्रारंभ होगी. इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा गोमो–हटिया–गोमो खंड में रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या – 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू 23 अक्तूबर को आद्रा स्टेशन पर आंशिक समाप्त/प्रारंभ होगी. इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा आद्रा–पुरुलिया-आद्रा खंड में रद्द रहेगी.

पुनर्निर्धारण :

ट्रेन संख्या – 18184 (बक्सर–टाटानगर) एक्सप्रेस 26 अक्तूबर को बक्सर स्टेशन से 90 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या – 68088 (धनबाद–बांकुड़ा) मेमू 26 अक्तूबर को धनबाद स्टेशन से 60 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या – 18035 (खड़गपुर–हटिया) एक्सप्रेस 23 अक्तूबर को खड़गपुर स्टेशन से 150 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >