Bokaro News : तीन युवा साइकिल से जा रहे केदारनाथ धाम

Bokaro News : प बंगाल के पूर्वी मेदनीपुर जिले निवासी तीन युवा साइकिल से केदारनाथ धाम जा रहे हैं.

फुसरो. प बंगाल के पूर्वी मेदनीपुर जिले के जलदा गांव निवासी 26 वर्षीय शंकर मोहरी, 18 वर्षीय सुभाष धारा व 25 वर्षीय सुदीप मोहरी साइकिल से केदारनाथ धाम जा रहे हैं. तीनों तीर्थयात्री रविवार को पिछरी पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया. शंकर ने बताया कि साइकिल से 1645 किमी की दूरी तय कर केदारनाथ पहुंचेंगे. अभी तक लगभग 450 किमी की दूरी तय कर चुके हैं. आज यात्रा का आठवां दिन है. यात्रा के दौरान लोग स्वेच्छा से खाने-पीने में सहयोग करते हैं. झारखंड में लोगों ने अच्छा सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >