Bokaro News : बेरमो की हजारों लाभुकों को नहीं मिली ”मंईयां” की राशि

Bokaro News : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तीन माह की राशि 7500 रुपये बेरमो प्रखंड और फुसरो शहरी क्षेत्र की हजारों लाभुकों के खाते में नहीं आयी है.

फुसरो. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तीन माह की राशि 7500 रुपये बेरमो प्रखंड और फुसरो शहरी क्षेत्र की हजारों लाभुकों के खाते में नहीं आयी है. मंगलवार को सैकड़ों लाभुक व उनके परिवार के लोग बेरमो प्रखंड सह अंचल कार्यालय शिकायत करने पहुंचे. जिन लाभुकों के खाते में राशि नहीं गयी है, उसकी सूची रजिस्टर में अंकित की गयी है. इसे जिला मुख्यालय भेजा जायेगा. इधर, प्रखंड कार्यालय के प्रज्ञा केंद्र में आधार अपडेट कराने और एनपीसीआइ (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) से एकाउंट को जुड़वाने को लेकर दिन भर भीड़ लगी रही. लिमिट के कारण 50 लोगों का ही आधार अपडेट हो सका. जानकारी के अनुसार बेरमो प्रखंड की 19 पंचायतों में 16,891 और फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के 28 वार्डों में 8,945 लाभुक हैं. लगभग 55 से 60 प्रतिशत लाभुकों के बैंक खाते में राशि नहीं आयी है. फुसरो शहर क्षेत्र के 2675 लाभुकों को हॉल्ट में रखा गया है. बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होने के कारण 1617 लाभुकों को राशि नहीं दी गयी है. बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना की राशि वैसे लाभुकों के खाता में नहीं गयी है, जिनका खाता आधार से लिंक नहीं कराया गया है और एनपीसीआइ नहीं कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >