Bokaro News : बीएसएल में ठेका मजदूरों की छंटनी के खिलाफ होगा आंदोलन

Bokaro News : जय झारखंड मजदूर समाज की बैठक सेक्टर-9 स्थित कार्यालय में हुई.

जय झारखंड मजदूर समाज की बैठक बुधवार को सेक्टर-9 स्थित कार्यालय में हुई. अध्यक्षता महामंत्री बीके चौधरी ने की. बैठक में बोकारो स्टील प्लांट के हर विभाग के मजदूर प्रतिनिधि शामिल हुए. श्री चौधरी ने कहा कि प्लांट के 20 प्रतिशत ठेका कर्मियों की छंटनी के आदेश के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा. वर्षों से प्लांट के उत्पादन में भागीदारी निभाने वाले मजदूरों में आज रोजगार जाने के डर है. एक तरफ प्रबंधन ने मनीकट पर मौन सहमति दिया हुआ है, फिर भी किसी तरह ठेका मजदूर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं. उत्पादन और मुनाफा में 90% योगदान देने वाले ठेका कर्मियों ने खून-पसीना बहा कर कीर्तिमान रचा है.

हर विभाग में होगा जनजागरण कार्यक्रम

प्रबंधन के आदेश के खिलाफ बाबा आंबेडकर की जयंती के बाद हर विभाग में जनजागरण कार्यक्रम किया जायेगा. इसके बाद प्लांट गोलचक्कर से अधिशासी निदेशक संकार्य कार्यालय तक मजदूर चेतावनी प्रदर्शन होगा. इसके बाद भी प्रबंधन ने आदेश वापस नहीं लिया तो हड़ताल नोटिस देकर प्लांट का चक्का जाम किया जायेगा. बैठक में संयुक्त महामंत्री एनके सिंह, अनिल कुमार, आरबी चौधरी, आई अहमद, रौशन कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, ओपी चौहान,आरआर सोरेन, दिनेश प्रसाद, उपेन्द्र कुमार, डीएन मोहली, शशिभूषण, जितेन्द्र कुमार सिंह, पिन्टू कुमार, सत्येंद्र कुमार, रजनीकांत, अफरोज आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >