Bokaro News : नीट यूजी परीक्षा में कोई प्रशासनिक चूक नहीं हो : डीसी

Bokaro News : एनटीए गाइडलाइन का अनुपालन का दिया गया निर्देश

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा है कि नीट (यूजी) की तीन मई को होने वाली परीक्षा में कोई प्रशासनिक चूक नहीं हो. एनटीए गाइडलाइन का पूरी तरह अनुपालन करें. समाहरणालय सभागार में गुरुवार को नीट परीक्षा को लेकर आहूत एक समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने उक्त बातें कहीं. बैठक में पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने संयुक्त रूप से मई को होने वाले नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारी संबंधित बैठक की. उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा का संचालन कदाचार रहित व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना जिला प्रशासन का दायित्व है. इसे लेकर वरीय पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों को जो दायित्व दिया गया है, उसका निर्वहन करेंगे. कहीं कोई चूक नहीं हो. आठ केंद्रों पर होगी परीक्षा उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में तीन मई को परीक्षा होगी. कहा कि परीक्षार्थी अपने साथ केवल परीक्षा का एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो व कोई भी एक पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) साथ लाएंगें. परीक्षा कक्ष में ही उन्हें एनटीए की ओर से कलम दी जायेगी. पर्याप्त संख्या में रहेंगे पुलिस जवान, अधिकारी : एसपी पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने कहा कि सभी केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुरुष व महिला पुलिस बल प्रतिनियुक्त किया गया है. हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर के साथ परीक्षार्थियों की फिस्कींग के लिए भी अलग – अलग टीम तैनात रहेगी. प्रश्नपत्र – ओएमआर सीट को परीक्षा केंद्र ले जाने में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतेंगे. क्षेत्र के सभी होटल – लाज की सघन जांच व छापेमारी अभियान चलेगा. सिटी कार्डिनेटर सह केंद्रीय विद्यालय नंबर वन सेक्टर 04 बोकारो के प्राचार्य मनोज कुमार ने नीट (यूजी) परीक्षा से संबंधित गाइडलाइन व तैयारियों के संबंध में बिंदुवार पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी. कहां-कहां बनाये गये हैं परीक्षा केंद्र : नीट परीक्षा को लेकर केंद्रीय विद्यालय नंबर वन सेक्टर 04, श्री महावीर जी प्लस टू हाइ स्कूल बिजुलिया, डिस्ट्रिक्ट रामरूद्र सीएम एसओई-चास, सर्वोदय प्लस टू विद्यालय पिंड्राजोरा, प्लस टू हाई स्कूल पेटरवार, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 03, केंद्रीय विद्यालय सीटीपीएस चंद्रपुरा व अपग्रेडेड राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल लकड़ाखंदा को बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >