Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. बोकारो एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने को लेकर एक बार फिर से भौतिक गतिविधि शुरू हो गयी है. मंगलवार को एक बार फिर से दुंदीबाद, सेक्टर 12 के सामने व एयरपोर्ट बाउंड्री से सटे अतिक्रमण को हटाया गया. जिला प्रशासन के निर्देश पर बोकारो इस्पात प्रबंधन ने कार्रवाई की. अतिक्रमण हटाने के पहले प्रबंधन की ओर से पिछले कई दिनों से माइकिंग की गयी थी. अतिक्रमण हटाने को लेकर किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन या हंगामा नहीं हुआ.
बताते चलें कि नवंबर 2025 में इस क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया था. अतिक्रमण हटाने के बाद कटीले तार से फेंसिंग की गयी थी. समय के साथ लोगों ने फेंसिंग के अंदर ही आशियाना बना लिया था. कबाड़ी वालों का जमघट हो गया था. इसी को देखते हुए पिछले दिनों जिला प्रशासन ने बीएसएल प्रबंधन को 15 मई तक बैरिकेडिंग व प्री कास्ट बाउंड्री बॉल लगाने का निर्देश दिया था.Bokaro News : फिर दुंदीबाद के सामने से हटाया गया अतिक्रमण

Bokaro News : फिर दुंदीबाद के सामने से हटाया गया अतिक्रमण
Copied link
Bokaro News : बोकारो एयरपोर्ट : अब फेंसिग की जगह होगी फैब्रिकेटेड बाउंड्री