सेक्टर चार के श्री हरि अलंकार ज्वेलर्स में चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस

बोकारो के सेक्टर चार स्थित श्री हरि अलंकार ज्वेलर्स में चोरों ने छत तोड़कर लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बोकारो के सेक्टर चार थाना क्षेत्र के श्री हरि अलंकार ज्वेलर्स में बुधवार की देर रात चोरी होने का मामला सामने आया है. अज्ञात चोरों ने एस्बेस्टस का छत तोड कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी संचालक को गुरूवार को दोपहर में मिली.

इसके बाद दुकानदार ने सेक्टर चार थाना में मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में कहा गया है कि रोजाना की तरह वह दुकान बंद कर घर चले गये थे. वहीं, गुरूवार को दुकान खुलने पर चोरी का पता चला. दुकान में रखा लगभग चार लाख का गहना और गल्ला में रखा 15 हजार रुपये गायब थे. पुलिस मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि मामले का जल्द उद्भेदन कर लिया जायेगा. जांच-पडताल शुरू कर दी गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >