गांधीनगर में तीन दुकानों और दो घरों से चोरी

गांधीनगर में तीन दुकानों और दो घरों से चोरी

गांधीनगर. गांधीनगर थाना क्षेत्र के बैदकारो तथा चलकरी कॉलोनी में सोमवार की रात को तीन दुकानों और दो घरों से चोरी हो गयी. एक बंद आवास और एक मंदिर में चोरी को प्रयास किया गया. चलकरी कॉलोनी में अरविंद कुमार यादव की किराना दुकान में चोर ग्रिल तोड़ कर घुसे और नगद सात हजार रुपये सहित कुछ सामान ले गये. श्री यादव ने बताया कि दुकान के बगल के कमरे में पत्नी बेटे के साथ सोयी हुई थी. लेकिन चोरी का पता नहीं चला. पास के खालसा टेंट हाउस चलाने वाले रिशपाल सिंह के घर का भी ताला तोड़ कर चोर पीतल व स्टील के बर्तन ले गये. बगल में उनके गुमटी का भी ताला तोड़ कर कुछ सामान ले गये. चोरों ने योगेंद्र रजवार के बंद क्वार्टर का ताला तोड़ दिया. बैदकारो गांव में यदु महतो के घर के सामने के कमरे का ताला तोड़ कर पंखा की चोरी कर ली. तीन नंबर गोटी धौड़ा में अनिल केसरी की राशन दुकान का भी ताला चोरों ने ताला तोड़ दिया. तीन नंबर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर का ग्रिल तोड़ने का प्रयास भी किया गया. रात में कुछ लोगों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है. गांधीनगर थाना प्रभारी पिंटू महथा बैदकारो तथा चलकरी कॉलोनी पहुंच कर भुक्तभोगियों से जानकारी ली. उन्होंने लोगों से कहा कि अपने घर में ताला बंद कर कहीं जा रहे हैं तो इसकी सूचना थाना में जरूर दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >