मंत्री के गांव अलारगो को किया गया सेनेटाइज

फुसरो नगर : चंद्रपुरा प्रखंड स्थित सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के अलारगो स्थित गांव का शनिवार को प्रशासन के निर्देश पर दमकल से सेनेटाइज किया गया. इस दौरान पूरे गांव के लगभग 200 से अधिक घरों के बाहर व मुख्य गली से होते हुए पांडेय टोला तक सेनेटाइज किया गया. मौके पर अलारगो […]

फुसरो नगर : चंद्रपुरा प्रखंड स्थित सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के अलारगो स्थित गांव का शनिवार को प्रशासन के निर्देश पर दमकल से सेनेटाइज किया गया. इस दौरान पूरे गांव के लगभग 200 से अधिक घरों के बाहर व मुख्य गली से होते हुए पांडेय टोला तक सेनेटाइज किया गया. मौके पर अलारगो के मुखिया भुवनेश्वर महतो सहित कई लोग उपस्थित थे. विदित हो कि फरवरी माह में बाहर से लौटे नौ लोगों को प्रशासन ने 16 अप्रैल को कोरंटाइन कर चंद्रपुरा के झरनाडीह स्थित ट्रेनिंग सेंटर में रखा है. तेलो गांव से पहुंचीं एक महिला को भी होम कोरंटाइन किया गया है. कोरंटाइन में रखे गये लोगों की जांच रिपोर्ट नहीं आयी है. प्रशासन ने केवल एहतियात के तौर पर गांव को सेनेटाइज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >