बोकारो. बोकारो स्टील प्लांट के प्रभारी निदेशक बीके तिवारी ने बुधवार को सीओ एंड सीसी विभाग में कोक ओवन बैटरी 8 के सामने ‘श्रमिक उद्यान’ पार्क का उद्घाटन किया. अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं), अतिरिक्त प्रभार अधिशासी निदेशक (एमएम) सीआर महापात्रा, अधिशासी निदेशक (एचआर), अतिरिक्त प्रभार अधिशासी निदेशक (संकार्य) राजन प्रसाद, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे. सीजीएम (सीओ एंड सीसी) राकेश कुमार ने निदेशक प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत किया. श्री राकेश ने बताया कि विभाग के आंतरिक संसाधनों की मदद से पुराने स्क्रैप व अन्य सामग्रियों को हटाने के बाद इस पार्क को विकसित किया गया है. बताया कि इस पार्क को विकसित करने में ठेका श्रमिकों का विशेष योगदान रहा, जिन्हें सीओ एंड सीसी विभाग ने सभी सहयोग प्रदान किये. इसलिये पार्क का नाम ‘श्रमिक उद्यान’ रखा गया है. यह पार्क सीओ एंड सीसी विभाग विभाग में उत्कृष्ट हाउसकीपिंग को भी दर्शाता है. निदेशक प्रभारी श्री तिवारी ने सीओ एंड सीसी विभाग की पूरी टीम को उनके सराहनीय प्रयासों के लिए बधाई दी. सभी से संयंत्र की बेहतरी के लिए प्रयासरत रहने का आह्वान किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
