Bokaro News : चास में जल जीवन मिशन योजना की गति धीमी

Bokaro News : चास में जल जीवन मिशन योजना की गति धीमी है.

चास प्रखंड की विभिन्न पंचायतों केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना को धरातल पर उतारने की गति धीमी है. प्रतीत होता है कि इस वर्ष गर्मी में यह योजना प्यास नहीं बुझा पायेगी. दिसंबर 2023 में यहां योजना का का शुरू किया गया था. चास प्रखंड के सोनाबाद, मिर्धा, ओलगोड़ा, कांड्रा, तुरीडीह पंचायत के मोहुदा, काशीझरिया पंचायत के कुरमा, मुधुनिया पंचायत के पारटांड़ सरदाहा पंचायत के पैदाडीह, सुनता पंचायत, चैनपुर पंचायत, कानारी पंचायत, पौखन्ना पंचायत, जयतारा गांव में जल मीनार निर्माण का काम थम गया है. कहीं जलमीनार की टंकी का ढलाई शुरू की गयी है, तो कहीं केवल टंकी का ढांचा ही बना है. जिप सदस्य राजेश कुमार महतो, लंबोदर महतो, कांड्रा पंसस उपेंद्र कुमार पांडे, झारखंड माहथा, समाजसेवी युधिष्ठिर रजवार, समरेश सिंह, निताई गोप, राहुल, जितेन गोप आदि का कहना है कि क्षेत्र में गर्मी आते ही पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाती है. महिलाओं को एक से डेढ़ किमी की दूरी तय कर पीने का लाना पड़ता है. कांड्रा पंसस उपेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि विभाग की उदासीनता के कारण अभी तक यह योजना पूरी नहीं हो पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >