Bokaro News : चेन्नई में ट्रेन से गिर जाने से दुगदा के युवक की मौत

Bokaro News : शव बांधडीह गांव पहुंचते ही परिजनों से क्रंदन से छाया मातम

Bokaro News : प्रतिनिधि, दुगदा. रोजगार की तलाश में पलायन करने वाले दुगदा के एक और बेरोजगार युवक की मौत हो गयी. चंद्रपुरा प्रखंड की कुरुम्बा पंचायत के बांधडीह गांव निवासी आनंद महतो(41), पिता -जगत महतो) की मौत 15 मई को चेन्नई के मदुरई स्टेशन के समीप रेल दुर्घटना में हो गयी. शनिवार की शाम शव उनके आवास बांधडीह गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. आनंद की मां-पत्नी एवं बहन विलाप करते हुए बार-बार अचेत हो जा रही थीं. मौके पर मौजूद बांधडीह गांव के काफी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीणों की भी आंखें भर आयीं. बताया जाता है की आनंद महतो चंद्रपुरा रेलवे जंक्शन से ट्रेन से रोजी-रोजगार के लिए चेन्नई जा रहा था. इसी क्रम में वह चेन्नई के मदुरई रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिर जाने से मौत हो गयी. रेल पुलिस ने मृतक आनंद महतो के मोबाइल में डायल नंबरों से संपर्क कर उनके परिजनों को घटना की सूचना दी. इसके बाद परिजन शव लेने तमिलनाडु के बिरधुनगर अस्पताल पहुंचे. यहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. आनंद महतो अपने पीछे पत्नी, भाई, मां व पिता को छोड़ गया है. शव का अंतिम संस्कार जमुनिया नदी के दामोदा तट पर कर दिया गया. शव यात्रा में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के ब्लाॅक टू एरिया सचिव धनंजय महतो, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव रौशन महतो, झामुमो के चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो, उपमुखिया ओम प्रकाश महतो, पंसस कुलदीप महतो, माकपा के अंचल सचिव सत्यनारायण महतो, दुगदा शाखा सचिव धनेश्वर महतो, सहदेव महतो, उत्तम महतो, ऋषि महतो, बिनोद महतो समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >