Bokaro News : जनसेवा का प्रतीक था माधव बाबू का जीवन : अनिल पालटा

Bokaro News : रेल डीजी अनिल पलटा ने गोमिया पहुंच कर माधवलाल सिंह को दी श्रद्धांजलि

Bokaro News : प्रतिनिधि, गोमिया. गोमिया के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री स्व माधवलाल सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. शनिवार को 1990 बैच के झारखंड कैडर के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी एवं रेल महानिदेशक (डीजी) अनिल पलटा ने साड़म स्थित गोमिया के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री स्व. माधवलाल सिंह के आवास पहुंच कर श्रद्धांजलि उन्हें अर्पित की. श्री पालटा ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी. श्री पालटा ने कहा कि कि माधव बाबू का जीवन सादगी, ईमानदारी और जनसेवा का प्रतीक था. उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और हमेशा आम जनता के हितों को सर्वोपरि रखा. उनके निधन से झारखंड ने एक सच्चा जननेता खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे. सभी ने स्व. सिंह को याद कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया. मौके पर संजय सिंह, प्रकाश लाल सिंह, सूरज लाल सिंह, आकाश लाल सिंह, ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, केदार पांडा, विजय रवानी, सनत प्रसाद, अशोक राम, आकाश रवानी, मोहन चौधरी, संजय ठाकुर आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >