Bokaro News : मुहल्लों की नालियां हैं जर्जर व नियमित नहीं हाेती सफाई

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर 21 में कई समस्याएं हैं.

फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर 21 में मुख्य रूप से स्टाफ क्वार्टर नोनिया पट्टी मोहल्ला, ढोरी खटाल तालाब, रानीबाग व रहिमगंज क्षेत्र आता है. वार्ड की आबादी लगभग 75 सौ और वोटर 2500 हैं. स्टाफ क्वार्टर नोनिया पट्टी मोहल्ला और रहिमगंज के कई जगह नालियां जर्जर हैं. नालियों में कचड़ा भी जमा है. निवर्तमान पार्षद सुभद्रा कुमारी ने कहा कि वार्ड की समस्याओं को काफी हद तक दूर किया गया है. कुछ स्थानों में नाली का निर्माण बाकी है. वार्ड के कई स्थानों में छोटी- छोटी नालियों का निर्माण नहीं हो सका है. स्वास्थ्य केंद्र व आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधा यहां उपलब्ध नहीं है. नालियों की सफाई नियमित नहीं होती है.

आठ वर्षों में क्या बदला

वार्ड क्षेत्र के लगभग सभी जरूरी स्थानों में पेवर ब्लॉक लगाये गये. पेयजल की समस्या भी दूर हुई है. चौहान मुहल्ला के देवी मंदिर के समीप शेड व सामुदायिक भवन का निर्माण हुआ है. जरूरतमंद ग्रामीणों को मंईयां सम्मान, राशन कार्ड व पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है.

पूर्व वार्ड पार्षद का दावा

पूर्व पार्षद इंदू देवी ने कहा कि वार्ड में कुछ जरूरी कार्य हुए हैं. कुछ जनोपयोगी योजनाओं को धरातल पर नहीं उतारा जा सका है. नालियां जर्जर होने के कारण गंदा पानी घरों के सामने बहता है.

एक्सपर्ट व्यू

सत्येंद्र चौहान ने कहा कि इस वार्ड में नाली की समस्या का समाधान किया जाना जरूरी है. स्टाफ क्वार्टर नोनिया पट्टी में ढक्कन वाली नाली का निर्माण हो. स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधा लोगों को मिलनी चाहिए. नप को नियमित सफाई की व्यवस्था करनी चाहिए. रेलवे लाइन के किनारे से गुजरे बड़ा नाला का पानी खटाल मोहल्ला एवं नोनिया पट्टी मोहल्ला के घरों में घुस जाता है, इससे निजात दिलाया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >