बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने सोमवार को बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ सेक्टर-03 स्थित अपने आवास में बैठक की. विधायक ने विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त जन शिकायतों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिंड्राजोरा, चास, नारायणपुर, फुदनीडीह, बारी को-ऑपरेटिव पावर सब-स्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली समस्या से लोग परेशान हैं. जिन क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था संभव है, वहां कार्यों में अपेक्षित गति दिखायी देनी चाहिए. फुदनीडीह सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों के संदर्भ में चास पावर सब-स्टेशन के माध्यम से वैकल्पिक आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र पूर्ण करने पर चर्चा हुई. विभागीय अधिकारियों ने कहा कि यह कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है. लबूडीह में प्रस्तावित ग्रिड निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गयी. विधायक ने भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का निर्देश दिया. बैठक में विद्युत अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
Bokaro News : बिजली समस्या पर विधायक ने की पहल

Bokaro News : बिजली समस्या पर विधायक ने की पहल
Copied link
Bokaro News : बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की.