Bokaro News : मूल रैयत विस्थापित मोर्चा ने सांसद को सौंपा मांग पत्र

Bokaro News : मूल रैयत विस्थापित मोर्चा दुगदा कोल वाशरी की ओर से सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को मांग पत्र सौंपा गया.

दुगदा. मूल रैयत विस्थापित मोर्चा दुगदा कोल वाशरी की ओर से सांसद प्रतिनिधि रोशन महतो के आवासीय कार्यालय में क्षेत्र के लोगों की समस्याओं की सुनायी गयी और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के नाम मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में कहा है कि बीसीसीएल द्वारा दुगदा कोल वाशरी को जिंदल कंपनी को संचालित करने के लिए दिया है. मूल रैयत विस्थापितों को चिह्नित कर प्रत्येक विस्थापित परिवार के सदस्यों को स्थायी नौकरी दिलायी जाये. इसके अलावा विस्थापित गांवों में सुविधाएं देने. पुरानी अधिग्रहित जमीन का रिकार्ड व मुआवजा की जांच कर सार्वजनिक करने व बकाया मुआवजा देने, रैयत विस्थापितों की खाली जमीन को कृषि कार्य के लिए वापस देने, मूल विस्थापितों को मार्केट क्षेत्र में दुकान के लिए भूमि देने, कंपनी में होने वाली ठेका कार्यों में मूल रैयतों को प्राथमिकता देने, विस्थापितों के लिए टेक्निकल प्रशिक्षण केंद्र खोलने, बुढ़ाडीह व धोडधोडो के बीच नाले में पुल बनाने की मांगें शामिल हैं.

मौके पर ये थे उपस्थित

मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर महथा, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव संतोष महतो, कमलेश महतो, मिथिलेश महतो, अरविंद पांडेय के अलावा मोर्चा के संरक्षक बोढन यादव, संरक्षक कैलाश प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष विवेक यादव, उपाध्यक्ष कंचन गोप, प्रभारी हरि प्रसाद साव, सचिव इंद्रजीत महतो, कोषाध्यक्ष राजू महतो, राहुल यादव, विकास यादव, डेगनारायण महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >