Bokaro News : जर्जर लोहा पुल दुर्घटना को कर रहा आमंत्रित

Bokaro News : चांपी पंचायत में नहर पर बना लोहा पुल जर्जर हो गया है.

बेरमो, चांपी पंचायत में नहर पर बना लोहा पुल जर्जर हो गया है. मरम्मत कार्य को लेकर पुल पर लगे लोहा के प्लेट को ठेकेदार द्वारा काट दिया गया है. इसके बावजूद लोग पुल से होकर पार हो रहे हैं. इससे हादसा की आशंका है. स्थानीय मुखिया रीता देवी ने बताया कि इस पुल की मरम्मत को लेकर बांध प्रमंडल तेनुघाट से संविदा हो चुकी है. तीन-चार दिनों में यह पुल बनकर तैयार हो जायेगा. जब तक पुल की मरम्मत नहीं हो जाती है, तब तक इस पुल से होकर पार न करें. बांध प्रमंडल के कनीय अभियंता कुलदीप कुमार ने बताया कि बारिश के कारण मरम्मत कार्य नहीं हो पाया था, लेकिन जल्द ही काम पूर्ण होे जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >