Bokaro News : तालाब में घुसी बस, बचे यात्री

Bokaro News : पिंड्राजोरा में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में आइटीआइ मोड़ और तेलीडीह के बीच पंकज ढाबा के समीप मंगलवार की शाम को कल्याणी बस एक बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर एक छोटा तालाब में घुस गयी. घटना में किसी बस यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है. पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की. यह बस (डब्ल्यूबी 55 इ 6276) टाटा से बोकारो आ रही थी.

बाइक से गिर कर महिला घायल

आंधी के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक में सवार महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गयी. घायल अफसाना परवीन (28 वर्ष) सदमा गांव निवासी उल्फत रजा की पत्नी है. वह मंगलवार को अपने भाई के साथ बाइक से अपने मायके जरीडीह थाना क्षेत्र के कोरटांड़ जा रही थी. पेटरवार-कसमार पथ पर बेमरोंटांड़ के पास दुर्घटना हो गयी. 108 एम्बुलेंस से घायल महिला को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ज्योत्सना सिन्हा ने प्राथमिक उपचार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >