भाजपा जिला कमेटी की बैठक में संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा

बोकारो में भाजपा जिला कमेटी की बैठक हुई. सांसद ढुलू महतो ने कार्यकर्ताओं से केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.

बोकारो: भाजपा जिला कमेटी की बैठक रविवार को सेक्टर आठ स्थित हरला मंडल कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज ने की. इस दौरान बूथ सशक्तिकरण, बूथ स्थापना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रभावी आयोजन और संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर जिला एवं मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई.

बैठक में धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ काम करें. उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया.

पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि भाजपा सिद्धांतों की राजनीति करने वाली पार्टी है. कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण ही पार्टी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और लूट राज्य सरकार की पहचान बन गई है, जिससे जनता परेशान है.

जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज ने बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपीं. बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजय सिन्हा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन हरला मंडल अध्यक्ष बृज दुबे ने दिया. मौके पर रामलाल सोरेन, रोहित लाल सिंह, कमलेश राय, मुकेश राय, विनय किशोर, अशोक पप्पू, नीरज कुमार, वीरभद्र सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, हरिपद गोप, विशाल गौतम, मनोज सिंह, एंजेला सिंह सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >