Bokaro News : बैंक कभी ग्राहक से फोन पर कोई जानकारी नहीं लेता

Bokaro News : एसबीआइ की बोकारो थर्मल शाखा में ग्राहक मिलन समारोह

Bokaro News : बोकारो थर्मल.

बोकारो थर्मल स्थित एसबीआइ की शाखा में गुरुवार को चीफ मैनेजर अमित कुमार की अध्यक्षता में ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. बैठक में चीफ मैनेजर ने कहा कि एसबीआइ बैंक ने सरकार की कई योजनाओं को लागू किया है, जिससे लोगों को काफी फायदा पहुंचा है. आज एसबीआइ बैंक हर तरह का लोन दे रहा है. उन्होंने ग्राहकों से कहा कि यदि आपके बैंक का सिविल खराब नहीं होगा तो बैंक आपको कभी भी लोन दे सकता है. इसलिए आप अपना सिविल बचाने के लिए समय पर लोन की राशि को जमा करें. कहा कि आज कई प्रकार से लोग ठगी का शिकार बन रहे हैं. बैंक कभी भी किसी ग्राहक से फोन पर कोई भी जानकारी नहीं लेता है. बैंक के नाम पर यदि इस तरह का कोई कॉल

आता है तो आप उसे नजरअंदाज करें. प्रबंधक ने बताया कि ऐसे खातों का लिस्ट शाखा में मुख्य गेट पर साझा किया गया है. समारोह में विशिष्ट ग्राहक को सम्मानित किया गया. मौके पर राजेश कुमार महतो, जुलसी कुमार महतो, श्रीराम शर्मा, सोमरी देवी, सविन्द्र सिंह, गणेश कुमार, बसंती देवी, टेकलाल साव, संजीत कुमार, अरुण प्रसाद महतो, कृष्णा प्रजापति, देनेश्वर महतो,चंद्रकांत महतो, कलावती देवी, पूनम कुमारी, निशु कुमारी, सोनी कुमारी व बैंक के राहुल कुमार, करू मरांडी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >