प्रतिभा खोज युवा क्लब का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

प्रतिभा खोज युवा क्लब का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित स्वामी विवेकानंद फुटबॉल मैदान में रविवार को प्रतिभा खोज युवा क्लब का दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ. उद़्घाटन डीवीसी के डीजीएम प्रशासन बीजी होलकर ने किया. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से स्कूली बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है. छिपी प्रतिभा भी निखरती है. इस अवसर पर स्थानीय होहो-हाहा क्लब के केपी सिंह, अमरनाथ सिंह, एसबी सिंह, राजेंद्र राम, भैरो महतो, संदीप कुमार, सागर कुमार, सागर, मुकेश कुमार, मो सफीउल्लाह, मनोज कुमार, रीना कुमारी, विकास कुमार, राजू प्रजापति, दिलीप कुमार, सोनम कुमारी सहित क्लब के कोच शिबू प्रजापति मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >