सदर अस्पताल में कूल्हे के फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन, 10 दिन से भर्ती मरीज को मिली राहत

बोकारो सदर अस्पताल के ऑर्थोपेडिक डॉक्टरों ने कूल्हे के फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन किया. 10 दिनों से भर्ती मरीज अब खतरे से बाहर है.

सदर अस्पताल में दुर्घटना में कूल्हा टूटने से परेशान मरीज पांडव राय का मंगलवार को सफल ऑपरेशन किया गया. करीब 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती पांडव को सर्जरी के बाद राहत मिली है. ऑर्थोपेडिक चिकित्सक डॉ अमित कुमार के नेतृत्व में निश्चेतक डॉ सौरव संख्यान, सहायक शमीम अख्तर, अब्दुल समेत स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने सर्जरी पूरी की.

कूल्हे में फ्रैक्चर के कारण होती थी परेशानी

चिकित्सकों के अनुसार, दुर्घटना के कारण कूल्हे में हुए फ्रैक्चर के कारण पांडव को लगातार परेशानी हो रही थी. जांच के बाद चिकित्सकों ने सर्जरी को ही उपचार का बेहतर विकल्प माना. सीएस डॉ अभय भूषण प्रसाद और सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह से अनुमति मिलने के बाद ऑपरेशन की तैयारी की गयी.

पोस्ट-ऑपरेशन स्टेज की निगरानी की जा रही

मंगलवार को आवश्यक तैयारी पूरी कर डॉ अमित कुमार और निश्चेतक डॉ सौरव संख्यान की टीम ने सफलतापूर्वक सर्जरी की. ऑपरेशन के बाद मरीज को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है. चिकित्सकों के मुताबिक उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

अस्पताल उपाधीक्षक ने सर्जरी टीम को दी बधाई

सफल सर्जरी के बाद सिविल सर्जन और अस्पताल उपाधीक्षक ने ऑपरेशन में शामिल पूरी टीम को बधाई दी. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, डॉ अमित कुमार और डॉ सौरव संख्यान की टीम ने लगातार तीन ऑर्थोपेडिक मरीजों की शल्यक्रिया कर उन्हें राहत पहुंचायी है. इससे सदर अस्पताल में ऑर्थोपेडिक उपचार की सुविधाओं को लेकर मरीजों का भरोसा बढ़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >