Bokaro News : उपायुक्त ने राशि निकासी को लेकर दिये सख्त निर्देश

Bokaro News : बोकारो उपायुक्त ने सभी डीडीओ के साथ बैठक की.

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में सभी डीडीओ (ड्रॉइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर) के साथ बैठक की. सख्त निर्देश देते हुए कहा कि एक पैसे की भी गलत निकासी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी डीडीओ वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 व 2025-26 के स्थापना मद से हुई राशि निकासी की जांच करें और प्रमाण पत्र दें कि झारखंड कोषागार संहिता 2016 के प्रविष्टि 20 का अनुपालन किया गया है. जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, अप्रैल माह के बिल भुगतान पर रोक रहेगी. किसी भी स्तर पर लापरवाही पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी.

उपायुक्त ने कहा कि सभी डीडीओ विपत्र (बिल) के प्रत्येक पन्ने पर हस्ताक्षर सुनिश्चित करें. केवल ट्रेजरी मैसेंजर के माध्यम से ही बिल जमा होंगे. कोषागार कक्ष में अनधिकृत प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. सभी विभागों को निर्देश दिया है कि कर्मियों के विपत्र (बिल) अब कैटेगरी वार व पे ग्रेड लेवल के अनुसार तैयार किये जायें.

कोषागार का किया औचक निरीक्षण

बैठक से पूर्व उपायुक्त ने बोकारो कोषागार का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान जिला कोषागार पदाधिकारी गुलाब चंद उरांव, लेखा अधीक्षक राज कुमार सिन्हा, सहायक लेखापाल शैलेंद्र सिंह चौधरी व चंदन कुमार रजक से वेतन मद में करोड़ों रुपये की निकासी से संबंधित मामले की जानकारी ली.

दोनों सहायक लेखापाल हटाये गये

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने दोनों सहायक लेखापाल शैलेंद्र सिंह चौधरी व चंदन कुमार रजक को हटा दिया है. उनके स्थान पर सामाजिक सुरक्षा कार्यालय से अंगद कुमार व जिला भू अर्जन कार्यालय से खगेन दास को प्रतिनियुक्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >