एसआईआर-2026 : डिजिटाइजेशन में तेजी लाएं, कमजोर मतदान केंद्रों पर करें विशेष फोकस : डीईओ सह डीसी

बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने एसआईआर-2026 अभियान की समीक्षा की। उन्होंने डिजिटाइजेशन में तेजी लाने और कमजोर मतदान केंद्रों पर विशेष फोकस करने का निर्देश दिया है।

बोकारो . रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने गोपनीय स्थित कार्यालय कक्ष से वीडियो संवाद के माध्यम से एसआईआर-2026 अभियान की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने गोमिया, बेरमो, बोकारो व चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों का अलग-अलग गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण व डिजिटाइजेशन की अद्यतन स्थिति की जानकारी सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ) व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (एईआरओ) से प्राप्त की.

समीक्षा के दौरान डीईओ सह डीसी ने स्पष्ट कहा कि केवल गणना प्रपत्रों का वितरण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका समयबद्ध डिजिटाइजेशन भी समान रूप से महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी अधिकारियों को डिजिटाइजेशन कार्य में अपेक्षित गति लाने व मतदान केंद्रवार एएसएसडी सूची तैयार करने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

उन्होंने सभी ईआरओ एवं एईआरओ को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर बैठकें आयोजित करने व 14 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर प्रस्तावित बीएलओ-बीएलए-2 बैठक व चुनाव पाठशाला का सफल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

बैठक में डीईओ सह डीसी ने ऐसे मतदान केंद्रों की भी समीक्षा की, जहां गणना प्रपत्र वितरण व डिजिटाइजेशन की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन केंद्रों पर अतिरिक्त प्रयास करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए विशेष रणनीति अपनाने का निर्देश दिया. वीडियो संवाद में प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी व जिले के सभी ईआरओ व एईआरओ उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sunil kumar tiwari

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >