चंदनकियारी : बरमसिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत अगरडीह निवासी पप्पू सिंह चौधरी ने अपने पिता दीपक सिंह चौधरी पर चाकू से वार कर घायल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आवेदन में पप्पू ने कहा कि मेरे पिता ने कई बार मेरी हत्या की कोशिश की है. शनिवार को धारदार चाकू लेकर मुझ पर हमला कर दिया. किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचायी.
पिता पर चाकू से हमला करने का आरोप

पिता पर चाकू से हमला करने का आरोप
Copied link
चंदनकियारी के अगरडीह में बेटे ने पिता पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।