सामाजिक कार्य प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

बोकारो में संकल्प सृजन और अभिवंचित समाज उत्थान सेवा संस्था द्वारा सामाजिक कार्य प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

बोकारो: संकल्प सृजन झारखंड प्रदेश व अभिवंचित समाज उत्थान सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सोनाटांड़ स्थित कार्यालय परिसर में स्नेह मिलन व प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के संरक्षक डॉ. बीबीपी कश्यप, विशाल कश्यप, विनय कश्यप व गौरीशंकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान सामाजिक कार्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभियांत्रिकी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

डॉ. कश्यप ने कहा कि युवा शक्ति समाज निर्माण की आधारशिला है और अभियांत्रिकी के साथ सामाजिक कार्यों से जुड़कर युवा देश व समाज की बेहतर सेवा कर सकते हैं. महासचिव साध्वी झा ने प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित किया. समारोह में प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव साझा किए और समाज सेवा का संकल्प लिया.

इस अवसर पर संस्था की ओर से संचालित संस्कार शाला के बच्चों के बीच श्लोक वाचन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में गौरीशंकर सिंह, कौशल राय, रीता सिंह सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >