Bokaro News : सरल व्यवहार ही शिक्षकों की पहली पहचान : फादर अरुण

Bokaro News : संत जेवियर स्कूल बोकारो में बिहेवियर थेरेपी पर कार्यशाला

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. संत जेवियर स्कूल बोकारो में गुरुवार को ‘बिहेवियर थेरेपी’ पर कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राचार्य फादर अरुण मिंज एसजे ने किया. उन्होंने कहा : शिक्षकों की पहली पहचान विद्यार्थियों के समक्ष सरल व्यवहार है. इससे विद्यार्थी मानसिक रूप से स्वस्थ व सबल होते हैं. मानसिक परेशानी में सरल व्यवहार मरहम का काम करती है. विद्यार्थियों से किसी भी हाल में रूखा व्यवहार नहीं होनी चाहिए. शिक्षा प्रदान करना आपका नैतिक दायित्व है. शिक्षा एक ऐसा क्षेत्र है, जिस पर लोगों की आशा और उम्मीद टिकी होती है. हमें उनकी उम्मीद पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करना चाहिए. मौके वायस प्रिंसिपल सहित दर्जनों शिक्षक, शिक्षिकाएं व शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >