Bokaro News : कोनार डैम में स्कूबा डाइविंग की होगी शुरुआत

Bokaro News : कोनार डैम में स्कूबा डाइविंग की शुरुआत की जायेगी.

ललपनिया. कोनार डैम में डीवीसी एडवेंचर स्पोर्ट्स के तहत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्कूबा डाइविंग की शुरुआत की जायेगी. इसके तहत कंपनी के एक्सपर्ट द्वारा शुक्रवार को निरीक्षण कर प्रयोग भी किया गया, जो सफल रहा. इसके बाद कंपनी ने आगे का काम शुरू कर दिया है. उम्मीद है लोग स्कूबा डाइविंग का आनंद अक्टूबर माह से लेने लगेंगे. निरीक्षण के दौरान डीवीसी के अधिकारी गोपाल महतो, रवि रंजन, चंद्रशेखर और सीएसआर के सुनील कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >