फुसरो नगर परिषद के चुनाव को लेकर शनिवार की शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जायेगा. इसके बाद शुरू होगा सेटिंग-गेटिंग का खेल. शुक्रवार को भाजपा व झामुमो उलगुलान ने पार्टी की समर्थित अध्यक्ष पद प्रत्याशी के पक्ष में जुलूस निकाला. शनिवार को कांग्रेस व झामुमो भी पदयात्रा निकालेगी. लोगों में चर्चा है कि इस बार का चुनाव दलीय आधार पर नहीं है, लेकिन अगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रमुख राजनीतिक दल नहीं आते तो चुनाव की रौनक कुछ फीकी रहती. इन राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. अब निर्णय वोटरों के हाथ में है.
कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी निर्मला देवी के समर्थन में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, उनकी पत्नी अनुपमा सिंह, कुमार गौरव के अलावा कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों से जुड़े लोगों ने चुनाव प्रचार में कोई कसर बाकी नहीं रखी. भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी के पक्ष में भी पार्टी के कई बड़े नेताओं के अलावा पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल सहित अन्य लोग लगे रहे. झामुमो समर्थित प्रत्याशी बीना कुमारी के समर्थन में भी पार्टी के कई विधायक, पूर्व मंत्री के अलावा झामुमो का पुरा कुनबा उतरा.Bokaro News : आज थमेगा चुनावी शोर, अब डोर-टू-डोर कैंपेन

Bokaro News : आज थमेगा चुनावी शोर, अब डोर-टू-डोर कैंपेन
Copied link
Bokaro News : फुसरो नगर परिषद के चुनाव को लेकर शनिवार की शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जायेगा.