अधिवक्ता लिपिक संघ तेनुघाट का चुनाव शुक्रवार को हुआ. कुल 91 सदस्यों में से 88 ने अपने मत का प्रयोग किया. अध्यक्ष पद पर भुनेश्वर यादव विजयी रहे. उन्हें 54 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार अंबष्ठ को 34 मत मिले. कोषाध्यक्ष पद के लिए इरफान अंसारी को 43 और उनके प्रतिद्वंद्वी प्रकाश कुमार सिंह को 32 व बहादुर नायक को 11 मत मिले. मालूम हो कि उपाध्यक्ष पद के लिए राजीव कुमार झा, सचिव पद के लिए जलेश्वर रविदास, सहायक सचिव पद के लिए अधीर चंद्र शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए बैकुंठ प्रजापति निर्विरोध चुने जा चुके हैं.
चुनाव पर्यवेक्षक अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हुआ. इसके लिए चुनाव पर्यवेक्षक वकील प्रसाद महतो, डीएन तिवारी व प्रताप कुमार और चुनाव प्रभारी विजय कुमार सिन्हा भी बधाई के पात्र हैं. मतगणना कार्य में अधिवक्ता वीरेंद्र प्रसाद और सुभाष कटरियार ने अहम भूमिका निभायी. नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि संघ के सभी सदस्यों के साथ हर सुख व दुख में खड़े रहेंगे. चुनाव शांतिपूर्ण कराने में तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो सहित सशस्त्र पुलिस बल ने भी अपनी भूमिका निभायी.Bokaro News : भुनेश्वर चुने गये अधिवक्ता लिपिक संघ के अध्यक्ष

Bokaro News : भुनेश्वर चुने गये अधिवक्ता लिपिक संघ के अध्यक्ष
Copied link
Bokaro News : अधिवक्ता लिपिक संघ तेनुघाट का चुनाव शुक्रवार को हुआ.