बोकारो: कसमार के प्राचीन शिवालय में उमड़ी आस्था, रुद्राभिषेक के बाद भक्ति गीतों ने बांधा समां

कसमार के प्राचीन शिवालय में रुद्राभिषेक यज्ञ और भक्ति जागरण का आयोजन हुआ। धनबाद की मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कसमार: बोकारो के कसमार बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिवालय में मंगलवार को शिव रुद्राभिषेक यज्ञ एवं पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ. शिक्षक ऋषिकेश चौबे और उनके परिवार द्वारा आयोजित अनुष्ठान में आसपास के कई गांवों से श्रद्धालु पहुंचे. पंडित कृष्ण मोहन चौबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करायी. हवन और पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.

शाम के बाद दुर्गा मंदिर परिसर में भक्ति जागरण का आयोजन हुआ. धनबाद के मां भवानी ग्रुप की जागरण मंडली ने देर रात तक भजनों की प्रस्तुति दी. गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. कलाकार ऋचा सिंह सहित अन्य कलाकारों ने भगवान शिव और मां भवानी की भक्ति से जुड़े गीत प्रस्तुत किये. भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे.

आयोजन में कसमार, तेलमुंगा, सुरजुडीह, चट्टी, धधकिया सहित अन्य गांवों के लोगों की भागीदारी रही. मौके पर जिप सदस्य अमरदीप महाराज, रमेश चौबे, राजेश चौबे, सूरज जायसवाल, ऋषिकेश चौबे, अनुभव चौबे, अनमोल चौबे, आदर्श चौबे, देव प्रसाद चौबे, पुरेंद्र प्रसाद चौबे, अखिल चौबे, आयुष प्रसाद चौबे, योगेंद्र मिश्रा, हर्षित चौबे, भोला गंझू, दिलीप गंझू, नीलेश महाराज, राजू चटर्जी, राजकिशोर महली, सुषमा चौबे, संगीता चौबे, गीता चौबे, आस्था कुमारी, साक्षी कुमारी, विनोद चौबे, प्रदीप चौबे, गंगा चौबे, दिनेश नायक, पुष्पा देवी समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक सवाल

मैं दीपक सवाल, 1994 से प्रभात खबर से जुड़ा हूं। वर्ष 2011 से 2015 तक बोकारो कार्यालय में स्टॉफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत रह चुका हूं। 2015 से कसमार डेटलाइन से कार्यरत हूं। मेरा संपर्क नंबर : 9431145607

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >