Bokaro News : बीएसएल के आरजीबीएस-एचएसएम विभाग का रिकॉर्ड प्रदर्शन

Bokaro News : बीएसएल के आरजीबीएस-एचएसएम विभाग द्वारा रिकॉर्ड प्रदर्शन किया गया है.

बीएसएल के आरजीबीएस (आरजीबीएस-एचएसएम) विभाग द्वारा वित्त वर्ष 2025-2026 के दौरान रिकॉर्ड प्रदर्शन किया गया है.अधिशासी निदेशक-संकार्य अनुप कुमार दत्त ने इसके लिए पूरी टीम की सराहना की. विभाग ने हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) के लिए विशिष्ट रोल खपत को 0.99 किलोग्राम प्रति टन से घटा कर 0.885 किलोग्राम पर लाया है. साथ ही, विभाग ने हॉट स्ट्रिप मिल को 16,578 फिनिश्ड वर्क रोल्स का प्रेषण किया, जो संयंत्र की स्थापना के बाद से अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है. श्री दत्त ने टीम को प्रतिदिन 70 फिनिश्ड वर्क रोल्स तैयार करने का नया लक्ष्य दिया. श्री दत्त ने मुख्य महाप्रबंधक केके पांडेय, महाप्रबंधक पीपी राव, महाप्रबंधक (डीएसओ) एनएन रामटेके व शॉप-इन-चार्ज एपी सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व के साथ-साथ मुख्य तकनीकी टीम की सराहना की.

सुरक्षा नियमों का पालन करने वाले श्रमिक सम्मानित

बीएसएल के प्रोजेक्ट्स विभाग में मंगलवार को ””””सुरक्षा सम्मान समारोह”””” का आयोजन किया गया. सुरक्षा शपथ के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ. सुरक्षा नियमों के उत्कृष्ट अनुपालन और सतर्कता के लिए चयनित श्रमिकों को अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया. इन श्रमिकों ने संभावित खतरों और उनसे बचाव के बारे में जानकारी साझा की. मुख्य अतिथि कार्यकारी अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनिमा कुशवाहा ने कहा कि परियोजनाओं के सफल व समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सुरक्षा सर्वोपरि है. मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट्स) पीएच शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट्स) हेमु टोप्पो व संयंत्र के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे. सहायक प्रबंधक (प्रोजेक्ट्स) ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >