Bokaro News : आरसीएमयू कथारा वाशरी कमेटी का पुनर्गठन

Bokaro News : आरसीएमयू कथारा वाशरी शाखा कमेटी का पुनर्गठन शुक्रवार को किया गया.

कथारा, कथारा चार नंबर स्थित आरसीएमयू क्षेत्रीय कार्यालय में गुरुवार की शाम को सुरेश महतो की अध्यक्षता में कथारा वाशरी शाखा कमेटी की बैठक हुई. संगठनात्मक मुद्दों के अलावा मजदूरों की समस्याओं और कथारा वाशरी की उत्पादन, उत्पादकता व डिस्पैच की दयनीय स्थिति पर चर्चा की गयी. मौके पर कमेटी का पुनर्गठन भी किया गया. इसमें अध्यक्ष कमलकांत सिंह व सचिव रंजय कुमार सिंह चुने गये. बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, सहायक सचिव विजय यादव, सीएस प्रसाद, घनश्याम महतो, संजय सिंह, पवन सिंह, अरुण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, रंजीत कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, सुजीत मिश्रा, मानस सिंह, नागेश्वर नोनिया, संतोष सिन्हा, गोपाल राम, सुरेश ठाकुर आदि थे.

राकोमयू स्वांग वाशरी शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष बने कृष्ण दयाल

ललपनिया. राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के महामंत्री राजेश कुमार सिंह ने स्वांंग कोलियरी निवासी कृष्ण दयाल सिंह को स्वांग वाशरी शाखा का कार्यकारी अध्यक्ष व स्वांग गोविंदपुर फेज टू का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है. मनोहर मांझी, मनोज ठाकुर, दिलीप चौहान, अशरफ अली, बंधन प्रजापति, भीम राम, मोहन कमार, रवि कुमार, संतोष चौहान, सुधीर कुमार, सत्यम बाउरी, कामेश्वर कुम्हार, अजयकांत, मो.सगीर, नरेश कुमार महतो आदि ने श्री सिंह को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >