Bokaro News : जनता को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध करायें

Bokaro News : ललपनिया में बिजली व स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, मंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश

Bokaro News : ललपनिया. शनिवार को ललपनिया स्थित टीटीपीएस के श्यामली गेस्ट हाउस में पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बिजली और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में दोनों विभागों की कार्यप्रणाली एवं जनसुविधाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गयी. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. विशेष रूप से बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाये रखने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया.

स्वास्थ्य उपकेंद्रों के संचालन को लेकर मंत्री सख्त :

क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किये हैं. मंत्री ने गोमिया प्रखंड अंतर्गत उन सभी उपस्वास्थ्य केंद्र भवनों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जांच कर अविलंब रिपोर्ट सौंपने का निर्देश सिविल सर्जन (सीएस) बोकारो अभय प्रसाद को दिया, जो अब तक हैंडओवर नहीं हो सके हैं. इसके साथ ही, मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्रों के निर्बाध संचालन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित सभी कर्मियों और जिम्मेदार पदाधिकारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने पचमो सहित चतरोचट्टी क्षेत्र अंतर्गत सात पंचायत में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. मौके पर सीएस अभय प्रसाद, गोमिया प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार सहित बिजली विभाग से कार्यपालक अभियंता, जेइ आदि अधिकारी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >