Bokaro News : बोकारो के अथर्व के अभिनय की हाे रही सराहना

Bokaro News : शार्ट फिल्म “डिस्टेंट” में बोकारो के अथर्व के अभिनय की सराहना हो रही है.

शार्ट फिल्म “डिस्टेंट” अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में लगातार सराहना प्राप्त कर रही है. वर्ष 2026 में आयोजित कंचनजंगा इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव में इस फिल्म को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का सम्मान मिला है. क्रिटिक्स सोसाइटी फिल्म महोत्सव में यह अंतिम चरण (फाइनलिस्ट) तक पहुंची है. अरावली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव व दरभंगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी आधिकारिक चयन हुआ है. इस फिल्म में चिन्मय विद्यालय बोकारो (प्राथमिक शाखा-क्लास 02) के 7.5 साल का छात्र अथर्व भारद्वाज ने “नील” का किरदार निभाया है, जिसका अभिनय दर्शकों व समीक्षकों को प्रभावित कर रहा है. फिल्म की 80 फीसदी शूटिंग बोकारो व आसपास में हुई है. अथर्व के दादा हरेंद्र चौबे बोकारो के समाजसेवी व शिक्षाविद हैं. पिता रवि चौबे सक्रिय राजनेता व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जनरल सेक्रेटरी व इंटक यूथ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. कम उम्र में इस प्रकार का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन न केवल अथर्व के परिवार, बल्कि पूरे बोकारो और झारखंड के लिए गर्व का विषय है.

बोकारो व झारखंड को गौरवान्वित करने का है लक्ष्य : अथर्व

अथर्व ने मंगलवार को फिल्म के निर्देशक देवेंद्र सिन्हा और पूरी टीम का आभार जताया. उन्होंने अपने विद्यालय, शिक्षकों, परिवार, मित्रों, समाज व बोकारो के सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं हो पाता. अभिनय के क्षेत्र में बोकारो व झारखंड को गौरवान्वित करने का लक्ष्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >