डाक विभाग जीवन बीमा याेजनाओं को लेकर 23 को चलायेगा विशेष महाअभियान

बोकारो डाक विभाग 23 जुलाई को पीएलआइ और आरपीएलआइ योजनाओं के लिए विशेष महाअभियान चलाएगा। जानें इसकी पूरी जानकारी और रक्षाबंधन के लिए वाटरप्रूफ राखी लिफाफे के बारे में।

डाक जीवन बीमा (पीएलआइ) व ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआइ) योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 23 जुलाई को जिले के सभी डाकघरों में विशेष महाअभियान चलाया जायेगा. इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को प्रधान डाकघर, सेक्टर-2 परिसर स्थित नोडल डिलीवरी सेंटर में सहायक डाक अधीक्षक अनूप कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिले की ग्रामीण डाक शाखाओं के 50 से अधिक शाखा डाकपाल उपस्थित थे. अनूप कुमार ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें तथा बीमा योजनाओं की जानकारी दें. इन योजनाओं में सिर्फ बचत नहीं, भविष्य की सुरक्षा भी है. कम प्रीमियम, आकर्षक बोनस, सरकारी भरोसे और पारदर्शी सेवाओं के कारण आम लोगों के लिए सुरक्षित व विश्वसनीय विकल्प है.

उन्होंने कहा कि 23 जुलाई को विशेष अभियान के दौरान सभी डाकघरों में नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी तथा मौके पर ही बीमा प्रस्ताव स्वीकार किये जायेंगे. सभी शाखा डाकपालों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया. मौके पर डाक निरीक्षक प्रकाश कुमार, डाक अधिदर्शक गोविंद कुमार, सुबोध कुमार, डाक सहायक राहुल कुमार आदि मौजूद थे.

वाटरप्रूफ राखी लिफाफा उपलब्धसहायक डाक अधीक्षक ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने जिले के सभी डाकघरों में वाटरप्रूफ विशेष राखी लिफाफा उपलब्ध कराया है. यह लिफाफा मात्र 10 रुपये में मिलेगा. इसकी विशेष बनावट के कारण राखी बारिश और नमी से सुरक्षित रहती है. बहनें इस विशेष सुविधा का लाभ उठा कर समय पर अपने भाइयों को राखी भेज सकती हैं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dharmanath kumar

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >