Bokaro News : प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा

Bokaro News : खेलो झारखंड प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन नावाडीह स्थित बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में किया गया.

नावाडीह, खेलो झारखंड प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन नावाडीह स्थित बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम, सीओ अभिषेक कुमार बीपीओ सोहेल अख्तर ने किया. प्रतियोगिता में उउवि गुंजरडीह, उमवि गोबरगढ़ा, उमवि लेंबोडीह, प्राविद्यालय बिड़वा, 2 उच्च विद्यालय पलामू, उवि सुरही, उविपोखरिया, 2 भूषण उवि नावाडीह, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय नावाडीह, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नावाडीह आदि के विद्यार्थियों ने बालक व बालिका वर्ग के अंडर 14, 17 व 19 की स्पर्धाओं में भाग लिया.

ये रहे विजेता

100 मीटर दौड़ में मुस्कान कुमारी, सुमन कुमारी, खुशबू कुमारी, अमित साव, विजय कुमार महतो, ऋषि महतो, रोशनी कुमारी, कशिश कुमारी, बासमती मुर्मू, महेश कुमार, अभिषेक रजवार, गौरीशंकर महतो, सीमा कुमारी, सुमन कुमारी, दिव्या कुमारी, सुजीत कुमार महतो, संदीप कुमार, मंटू महतो, 200 मीटर दौड़ में रूपलाल महतो, शहजादा अनवर, सूरज कुमार, सुमन कुमारी, बैजन्ती कुमारी, दर्शन कुमार, गौरीशंकर महतो, शिवम महतो, रोशनी कुमारी, पायल कुमारी, उषा कुमारी, सुजीत कुमार महतो, शिवम मुर्मू, विवेक महतो, यशोदा कुमारी, रेखा कुमारी डोली कुमारी तथा 400 मीटर दौड़ में मो वारिस रजा विवेक कुमार महतो, सुमन कुमारी, राखी कुमारी, राधिका कुमारी, टिंकू कुमार दास, सुजीत कुमार महतो, उज्जवल तुरी, नेहा कुमारी, डोली कुमारी, तनीषा कुमारी, सुजीत महतो, आदित्य महतो, आबिद अंसारी, सीमा कुमारी, खुशबू कुमारी, सुमन कुमारी सफल रहे. आयोजन में प्रखंड साधनसेवी लालचंद महतो, चमनलाल जोशी, जयगोविंद साव, शारीरिक शिक्षक कमलेश कुमार, रमेश कुमार महतो, प्रशांत कुमार शर्मा, चंद्रभूषण श्रीवास्तव, एमआइएस समन्वयक मनोज कुमार, रेफरी जगदीश महतो आदि का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >